साक्षी के साथ धोनी
एक वेब सीरीज की तरह बन रहे शो ‘कैप्टन सेवेन’ के बारे में ये भी पता चला है कि इसका काम शुरू हो चुका है और इसका पहला सीजन अगले साल रिलीज किया जाएगा। धोनी के इस पहले कभी न देखे गए अवतार को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। खुद धोनी कहते हैं, “इसकी कहानी और इसका विचार बहुत अच्छा है। ये क्रिकेट के अलावा मेरे जो दूसरे शौक हैं जीवन के, उन्हें सामने लाएगी।”