भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में हम सभी ने काफी कुछ पढ़ा और देखा है। बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं, जिसमें सिर्फ महात्मा गांधी की जिंदगी से जुड़ी तमाम बातों को पर्दे पर उतारा गया है। 'बापू' के जीवन पर आधारित कई फिल्में हिट रहीं तो कइयों को विवादों का सामना करना पड़ा। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और इस मौके पर हम आपको उनके जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Mahatma: Life of Gandhi
- फोटो : social media
सबसे पहले फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948' की बात करते हैं। इस फिल्म में गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने इसका निर्देशन किया था। इस फिल्म को द गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट कलर में थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
3 of 7
Gandhi
- फोटो : Social Media
महात्मा गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया था। फिल्म 'गांधी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसे बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।
4 of 7
Making of the Mahatma
- फोटो : social media
गांधी जी पर बनी अगली फिल्म 'मेकिंग ऑफ द महात्मा' थी, जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का 'नेशनल अवार्ड' मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड दिया गया था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
5 of 7
Maine Gandhi Ko Nahin Mara
- फोटो : social media
साल 2005 में गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' आई थी। इसमें अभिनेता अनुपम खेर ने शानदार अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी लोगों ने सराहा था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
6 of 7
Gandhi, My Father
- फोटो : social media
गांधी जी के जीवन पर बनी एक और फिल्म 'गांधी, माई फादर' में गांधी और उनके बड़े बेटे के जीवन पर रोशनी डालने की कोशिश की गई। फिल्म में अक्षय खन्ना ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है। फिल्म गांधी जी और उनके बड़े बेटे हरिलाल गांधी के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को फिरोज अब्बास खान ने डायरेक्ट किया था और 3 अगस्त 2007 में इसे रिलीज किया गय था। इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज होने नहीं दिया गया था।
इसके बाद आई फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने गांधी जी की अहिंसावादी छवि को पेश किया और लोगों को गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया। फिल्म 2006 में बनी थी और निर्देशक राज कुमार हिरानी ने फिल्म को बारिकी से बनाया था। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ-साथ बमन ईरानी ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद 2016 में फिल्म 'गांधीगिरी' आई जिसे सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ओम पुरी और संजय मिश्रा थे।