फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढ़ती कीमतों पर महाराष्ट्र के मंत्री ने अमिताभ और अक्षय पर साधा निशाना, बोले- आप अखबार नहीं पढ़ते?

Sat, 27 Jun 2020 01:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध का दौर जारी है। एक तरफ जहां लोग कोरोना वायरस की मार को झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तेल के आसमान छूते दामों ने आम आदमी की जेब पर ब्लेड मार दिया है। इस बीच अचानक अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर एक नया विवाद हो गया है और ये विवाद डीजल और पेट्रोल के दामों से ही जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
दरअसल अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार यूपीए सरकार में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर सवाल उठाया था। लेकिन अब इन दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इसीलिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ ने इन पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 6
जितेंद्र अव्हाड़ - फोटो : Facebook
साल 2012 में अमिताभ बच्चन ने तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर एक चुटकुला लिखा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'पेट्रोल का दाम 7.5 रुपये बढ़ गया है। पम्प अटेंडेंट- कितने का डालूं? मुंबईकर- 2-4 रुपये का कार के ऊपर स्प्रे कर दे भाई, जलाना है।' अमिताभ के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अब जितेंद्र अव्हाड़ ने लिखा है, 'आपने पेट्रोल पंप पर क्या फिर से ईंधन नहीं भरवाया या आप बिल पर नजर नहीं डाली। यही समय है कि आप कुछ बोलें और निष्पक्ष राय रखें। उम्मीद है आप किसी तरफ झुके नहीं होंगे। डीजल-पेट्रोल की कीमत इतनी ऊंची हो गई हैं कि अब मुंबईकर क्या करे। कार जलाए या कार चलाए।'
 

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
साल 2012 में ही अक्षय कुमार ने भी डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'जब मैंने 62 रुपए ट्रेंड होते हुए देखा, तो मुझे लगा कि ये जरूर घटे हुए पेट्रोल के दाम होंगे या कोई 62 करोड़ का घोटाला, लेकिन।' 
विज्ञापन

5 of 6
जितेंद्र अव्हाड़ - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जितेंद्र अव्हाड़ ने लिखा है, 'आप ट्विटर पर एक्टिव नहीं हैं क्या? आप अखबार नहीं पढ़ते? आपकी जानकारी के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बहुत उछाल आया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट्रोल-डीजल - फोटो : Social Media
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर राजनीतिक दल देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

अभय देओल बनाना चाहते हैं बॉलीवुड के भ्रष्टाचार पर फिल्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कही ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें