फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर सितारों के ट्वीट के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, जांच के दिए आदेश

Mon, 08 Feb 2021 04:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, लता मंगेशकर और सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : Instagram
भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले दिनों अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनके ट्वीट को लेकर बवाल मच गया था। यहां तक कि विदेशी सेलेब्स के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने भारत के आंतरिक मामले में विदेशी हस्तियों के दखल को लेकर बयान भी जारी कर दिया था। विदेशी सेलेब्स के ट्वीट को लेकर बॉलीवुड सितारों से लेकर खेल जगत के खिलाड़ियों ने भी ट्वीट किया था। अब महाराष्ट्र सरकार भारतीय सेलेब्स की इन प्रतिक्रियाओं की जांच करने जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल देशमुख - फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की ओर से इस मुद्दे की जांच करने के आग्रह आए हैं। उन्होंने कहा, 'रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन, लता, विराट सहित अन्य सितारों ने जो ट्वीट किया हैं उसमें पैटर्न हैं, कई शब्द एक जैसे ही हैं। खासकर, सायना और अक्षय कुमार का ट्वीट एकदम सेम हैं। इन सभी के ट्वीट का समय भी कई सवाल खड़े कर रहा है। इसलिए इसकी जांच की जाएगी। राज्य इंटेलिजेंस विभाग इसकी जांच करेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर और विराट कोहली - फोटो : Instagram
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 'रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली समेत बड़े सितारों ने जो ट्वीट किए हैं। उनमें कई शब्द कॉमन है जैसे अमिकेबल। एक्टर सुनील शेट्टी ने तो अपने ट्वीट में मुंबई बीजेपी नेता हितेश जैन को टैग किया था। वहीं सायना नेहवाल और अक्षय कुमार का ट्वीट एकदम सेम है। इन सभी ट्वीट की टाइमिंग और पैटर्न को देख कर लग रहा है कि बीजेपी सरकार के दबाव में इन सितारों ने ट्वीट किए होंगे।'

4 of 5
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत - फोटो : Twitter
तो वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर सहित इन सभी सितारों ने किसानों की मौत पर कुछ भी नहीं कहा। इतने दिनों तक यह सभी खामोश रहे लेकिन अचानक सब ट्वीट करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rihanna - फोटो : rihanna
गौरतलब है कि अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सायना नेहवाल समेत कई भारतीय हस्तियों ने ट्वीट्स किए थे। जिसमें उन्होंने इसे एक प्रोपेगैंडा बताया था और लोगों से इसमें ना फंसने की अपील भी की थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर 'इंडिया टुगैदर' और ‘इंडिया अगेन्स्ड प्रोपेगैंडा' हैशटैग भी चलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें