फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट की हुई जमानत जब्त, यूजर्स बोले- क्या मुंह दिखाओगे?

Thu, 24 Oct 2019 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajaz Khan - फोटो : Twitter
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम शाम तक सबके सामने होंगे। मुंबई शहर की बायकुला Byculla विधानसभा सीट पर सभी की नजर टिकी हैं। यहां अबतक की मतगणना के बाद शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव ने विपक्षी प्रत्याशियों पर बढ़त बना ली है। इस सीट से बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
बिग बॉस से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता एजाज खान का मुकाबला एमआईएम के वारिस पठान से है। वारिस पठान को 28 हजार 323 वोट मिल चुके हैं। लेकिन एजाज खान को यहां से करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अब तक 1900 वोट मिले हैं। इस हिसाब से उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
एजाज ने आज सुबह अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- आप अपनी मुस्कान से जिंदगी बेहतर बना सकते हैं। एजाज अपने इस पोस्ट पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। फैंस चुनाव में उनकी जमानत जब्त होने पर तंज कर रहे हैं।
 

4 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- बधाई हो साहब शायद आप देश के पहले ऐसे प्रत्याशी हो जिसे खुद की बीवी ने भी वोट नहीं दिया। एक अन्य ने लिखा- पहले फालतू की पंचायती की। अब क्या मुंह दिखाएगा? एक अन्य ने लिखा- जिहादी सोच वालों को कोई वोट नहीं देता देख ले। एक ने लिखा- नोटा से भी पीछे चल रहा है भाई तो। बता दें चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक एजाज को 1900 वोट ही मिले हैं। यहां से पिछली बार AIMIM के वारिस पठान ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajaz Khan
बता दें एजाज पिछले दिनों न्यायिक हिरासत में थे। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने उन्हें 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। बिग बॉस 7 में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें