फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shalini Pandey: जब आमिर खान को पहचान नहीं सकीं शालिनी पांडे, अभिनेत्री ने किया मजेदार खुलासा

Mon, 02 Dec 2024 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शालिनी पांडे ने अपने सह-कलाकार जुनैद खान के पिता, आमिर खान के साथ हुई एक मजेदार टेक्स्ट बातचीत का खुलासा किया है। शालिनी का यह अनुभव दिखाता है कि आमिर खान न केवल एक बड़े अभिनेता हैं बल्कि एक दिलचस्प और जिंदादिल इंसान भी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। जहां इंडस्ट्री, फिल्मों के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करती है। वहीं, उनका हंसमुख स्वभाव भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। हाल ही में फिल्म महाराज में काम कर चुकी अभिनेत्री शालिनी पांडे ने अपने सह-कलाकार जुनैद खान के पिता आमिर खान के साथ मैसेज में हुई अपनी मजेदार बातचीत के बारे में बात की।
Vikrant Massey: अपने 9 महीने के बच्चे को धमकी पर विक्रांत मैसी की प्रतिक्रिया हुई वायरल? बोले- उसकी सुरक्षा...
विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
शालिनी ने किया दिलचस्प खुलासा
शालिनी पांडे को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की ऐतिहासिक ड्रामा 'महाराज' में किशोरी के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल हुई। बॉलीवुड हंगामा से एक हालिया बातचीत के दौरान उन्होंने जुनैद खान के पिता आमिर खान के साथ मैसेज के माध्यम से हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया। इस मजेदार कहानी के बारे में शालिनी ने कहा कि उन्हें महाराज की सफलता पार्टी में अपने दोस्त जुनैद के साथ जाने का था। उसी दिन उन्हें आमिर खान की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें उन्होंने पूछा कि वह पार्टी में शामिल हो रही हैं या नहीं, लेकिन इससे पहले कि वह जवाब देतीं, उन्होंने आमिर से उनकी पहचान बताने को कहा। अभिनेत्री के मुताबिक आमिर ने तुरंत खुद को 'जुनैद के पापा' कहा।
विज्ञापन

3 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बाद में मांगी माफी
हालांकि, इसके बाद भी शालिनी उन्हें पहचान नहीं पाईं और उन्होंने जवाब दिया, "जुनैद के पापा कौन?" कुछ सेकंड बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह आमिर खान थे। इसके बाद अपनी गलती पर शालिनी ने आमिर से माफी मांगी। वहीं, वह भी बिना किसी नाराजगी के बोले, "बिल्कुल, मैं तुम्हारा अंकल हूं, मैं जुनैद का पापा हूं!" इस किस्से को साझा करते हुए शालिनी ने कहा कि वह यह सवाल इसलिए पूछ रही थीं, क्योंकि एक पल के लिए उन्हें याद नहीं रहा था कि जुनैद के पिता कौन हैं।

4 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
महाराज में दिखे थे ये कलाकार
गौरतलब है कि जुनैद खान ने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म महाराज से की थी। शालिनी और जुनैद के अलावा इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शरवरी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह साल 1862 के महाराज लीगल केस पर आधारित है, जो सौरभ शाह के उपन्यास में वर्णित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में दिखेंगी शालिनी
वर्क फ्रंट की बात करें तो शालिनी पांडे ने साल 2022 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जयेशभाई जोरदार से हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरुआत की थी।  मौजूदा समय में वह अपनी आगामी तमिल फिल्म इडली कढ़ाई की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें धनुष और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं।
Pushpa 2 Advance Booking: 24 घंटे के भीतर 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग में आया उछाल? ऑल टाइम टॉप तीन में शामिल
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें