मुकेश खन्ना
- फोटो : file photo
मुकेश खन्ना ने लिखा, "पहले राज कुमार जैसी डायलॉग डिलीवरी बनाओ फिर उनके डायलॉग बोलो। 'मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले तो उसे खट्टा कह रहे हैं' लगता है इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर यह अति प्रसन्न हो गए।" अपने पोस्ट में मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान के एफटीआईआई वाले विवाद का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "जिस एफटीआईआई में तुम स्टूडेंट थे उसका मैं चेयरमैन रह चुका हूं', वाह रे चेयरमैन !!! कैसे चेयरमैन बने, कुर्सी पकड़ कर बैठ गए, इसका दर्शन पूरा जग टीवी पर कर चुका है। एक बार इन्होंने मुझसे कहा था मुकेश मेरे घर के बाहर आठ दस ओवी वैन खड़े रहते हैं इंटरव्यू लेने, कुछ लोग बदनामी को भी नाम मानते हैं। कसूर आज की राजनीति का है जिसमें घुसने का यह असफल प्रयत्न कर चुके हैं।"