बीआर चोपड़ा की महाभारत का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रौपदी को समझाया
पुनीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दुर्योधन के किरदार के बाद सब मुझे रियल लाइफ में भी दुष्ट दुर्योधन कहा करते थे। एक बार हम जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान जयपुर के एक उद्योगपति ने महाभारत की पूरी टीम को खाने पर बुलाया। दावत के दौरान मैं, रूपा गांगुली (द्रौपदी) के बगल में बैठा था और बातें कर रहा था। तभी एक महिला आई और रूपा को वहां से ले गई। जब रूपा गांगुली कुछ देर बाद वापस लौटी तो वह मेरे बगल में नहीं बल्कि पांडवों के साथ बैठ गई। मैंने पूछा क्या हुआ? तो रूपा ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उन्हें पता चला कि महिलाओं ने कहा कि तुम द्रौपदी हो तुम्हें दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।'