शुक्रवार को महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व है। पुराणों में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri 2020) का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार महा शिवरात्रि की रात को ही भोलेनाथ और माता शक्ति का विवाह हुआ था। इस खास दिन शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी भगवान शिव पर कई सीरियल बनाए गए। कई सीरियल ऐसे थे जिनमें न सिर्फ शिव की महिमा दिखाई गई बल्कि इसने टीआरपी में भी अपनी खास जगह बनाई। शिवरात्रि के मौके पर बात करते हैं इन धारावाहिकों की।