फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार किड के चलते फिल्मों से हटा दिया गया था नायरा बनर्जी का नाम, मधुरिमा के नाम से भी जानते हैं लोग

Fri, 05 Apr 2019 09:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नायरा बनर्जी
कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करने लगीं अभिनेत्र नायरा बनर्जी इन दिनों सुपरनैचुरल शो दिव्यदृष्टि से चर्चा में हैं। सिनेमा, वेब और टेलीविजन तीनों माध्यमों में अपना नाम बना रहीं नायरा को कुछ साल पहले तक लोग मधुरिमा बनर्जी के नाम से जानते रहे हैं। नायरा की बदलती दुनिया की कुछ झलकियां इस खास मुलाकात में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नायरा बनर्जी
स्टार किड्स से मुकाबला
हां, ये सही है कि तमाम फिल्मों के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद किसी स्टार किड के चलते मेरा नाम हटा दिया गया। लेकिन, मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। अगर किसी फिल्ममेकर को ये लगता है कि किसी बड़े स्टार का बच्चा कमाल कर सकता है, और ऐसे कमाल स्टार किड्स ने किए भी हैं, तो इसमें कोई दूसरा कुछ नहीं कर सकता। मैं इसे लेकर किसी तरह का द्वेष नहीं पालती। पहले मुझे बुरा लगता था लेकिन अब मुझे अपनी मेहनत और काबिलियत का भरोसा है और जहां दमदार किरदार होते हैं, वहां मुझे मौका मिलता ही है।
विज्ञापन

3 of 7
नायरा बनर्जी
मां की लाडली
मॉडलिंग के दिनों में ही मुझे फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हुए। पहली फिल्म मैंने साउथ के सुपरस्टार सुरेश गोपी के साथ साइन की आ ओकाड्डू। घर पर इसकी बात चली तो पापा ने बहुत विरोध किया, वह मुझे फिल्मों में नहीं जाने देना चाहते थे पर मेरी मम्मी ने तब मुझे काफी सपोर्ट किया। उन्होंने ही पापा को समझाया। हालांकि बाद में ये फिल्म मैं जब अपने मम्मी-पापा को दिखाने ले गई तो पापा तो चौंक गए, बोले, कितनी खूबसूरत दिख रही है तू परदे पर। बस, इसके बाद तो पापा भी सेट्स पर आने लगे।

4 of 7
नायरा बनर्जी
मधुरिमा से नायरा
मेरा असली नाम नायरा बनर्जी ही है। साउथ के तमाम सुपरहिट हीरोज के साथ काम करने के दौरान ही वहां के निर्माताओं ने मेरा नाम थोड़ा देसी सा लगने वाला मधुरिमा रख दिया। नायरा उनके लिए थोड़ा एलियन नाम था। लेकिन, यह नाम मुझे कभी जमा नहीं तो जैसे ही मुझे हिंदी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौका मिला, मैंने फिर से अपना नाम वही कर लिया जिस नाम से मुझे मुंबई के सारे लोग जानते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नायरा बनर्जी
टेम्पर बनाम सिम्बा 
पुरी जगन्नाथ निर्देशित टेम्पर में मैंने उस लड़की का किरदार किया जो फिल्म के मुख्य विलेने के भाइयों की हरकतें की वीडियो रिकॉर्डिंग का खुलासा करती है। मैंने टेम्पर पर बनी हिंदी फिल्म सिम्बा देखी तो ये किरदार काफी बदला बदला सा दिखा। साउथ में काम करके मुझे प्रोफेशनलिज्म के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला और इसने मुझे बतौर अभिनेत्री विकसित होने में काफी मदद भी की।
विज्ञापन

6 of 7
नायरा बनर्जी
डिजिटल एंटरटेनमेंट 
ओटीटी का हल्ला मचने के बाद रिलीज हुई मेरी सीरीज ऑपरेशन कोबरा दरअसल एक फिल्म थी। लेकिन इसकी कहानी इतनी रोचक होती गई कि टीम ने कहानी का हर एंगल शूट कर लिया। शूटिंग खत्म करके हम लौटे तो हमारे पास कहने को इतना कुछ था कि लगा एक फिल्म इसके लिए पूरी नहीं होगी। तो इसके निर्माताओं ने इसे वेब सीरीज के तौर पर रिलीज करने का फैसला किया और नतीजे काफी अच्छे रहे। ऑल्टबालाजी की सीरीज ज़बान संभाल के का अनुभव भी काफी अच्छा रहा जिसे तकनीकी तौर पर मेरी पहली वेब सीरीज मान सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नायरा बनर्जी
दिव्यदृष्टि की दिव्या
ये नए जमाने की बिंदास लड़की है। अपनी बहन से बचपन में बिछड चुकी है और उसकी तलाश भी कर रही है। इस किरदार का ग्राफ मेरी निजी जिंदगी से काफी कुछ मिलता है। मैं भी इसकी तरह मस्तमौला इंसान हूं। और, एक खास बात ये भी है कि दिव्या की तरह मुझे भविष्य में होने वाली घटनाएं अक्सर पहले से दिखती रही हैं। ये संयोग ही है कि इस सीरियल में मुझे रोल भी ऐसा मिला। हां, भविष्य बदल देने की ताकत मुझे मिले तो मैं पूरे देश की महिलाओं के लिए ऐसा कुछ करना चाहूंगी कि देश की हर लड़की आत्मनिर्भर बन सके। चुनौतियां का सामना आत्मनिर्भर लड़कियां बखूबी कर लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें