तमाम सुपरहिट फिल्मों के रीमेक और सीक्वेल के दौर मे इन दिनों हिंदी सिनेमा की मोहिनी के नाम से मशहूर रहीं माधुरी दीक्षित की 27 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बेटा पर इन दिनों तमाम फिल्म मेकर्स की निगाहें टिकी हैं। 90 के दशक में महिला सशक्तीकरण पर बनी यह पहली फिल्म मानी जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Total Dhamaal
- फोटो : amar ujala
फिल्म की कहानी में सरस्वती का किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित अपने पति को उसकी सौतेली मां के चंगुल से छुड़ाती है। फिल्म में अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के पति की भूमिका निभाई थी। माधुरी दीक्षित खुद भी इस फिल्म का सीक्वेल करने से इंकार नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
total dhamaal
अमर उजाला ने जब माधुरी दीक्षित से बेटा का सीक्वेल बनाए जाने की चर्चाओं पर उनकी राय जानना चाही, तो माधुरी ने कहा, ‘हां, बेटा मेरे करियर के तमाम अहम मील के पत्थरों में से एक रही है। फिल्म की कहानी को उस वक्त भी बहुत दमखम वाली कहानी माना गया था। फिल्म में सरस्वती के किरदार में वह सब कुछ था जिसकी हम इन दिनों महिला सशक्तीकरण को लेकर बात करते हैं।’
4 of 5
Total Dhamaal
बेटा एक ऐसी कहानी है जिसे 30 साल आगे लाकर आज के समय में बखूबी बनाया जा सकता है, इस पर माधुरी ने कहा, ‘ये बात भी सही है। लेकिन, किसी हिट फिल्म का सीक्वेल सिर्फ सीक्वेल बनाने के लिए नहीं बनाया जा सकता। अगर मेरा पास बेटा की सीक्वेल की ऐसी कहानी आए जो आज के समय के हिसाब से हो और सरस्वती के किरदार के इस समय अंतराल को बखूबी परदे पर पेश कर सके, तो इसकी सीक्वेल बनाई जा सकती है।’
बता दें कि इन दिनों माधुरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' का प्रमोशन कर रही हैं । ये फिल्म फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे।