फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी सहित बॉलीवुड की 12 हीरोइनें बिना मेकअप हुईं स्पॉट, कुछ की असलियत देख फैंस रह जाएंगे हैरान

Wed, 24 Jul 2019 11:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Madhuri,Manyata and Sushmita Sen - फोटो : file photo
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) हाल ही में दोनों बच्चों के साथ बिना मेकअप डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। खास बात है कि मान्यता की बिना मेकअप तस्वीरों और मेकअप के साथ वाली तस्वीरों में कुछ ज्यादा फर्क नजर नहीं आया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई सेलिब्रिटी बिना मेकअप मीडिया के सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस बिना मेकअप नजर आईं। खास बात है कि कुछ एक्ट्रेस को तो बिना मेकअप देखने में जमीन आसमान का अंतर नजर आया तो वहीं कुछ एक्ट्रेस में मामूली बदलाव दिखा। देखिए 12 हीरोइनों की बिना मेकअप वाली तस्वीर। 
विज्ञापन

2 of 13
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बिना मेकअप के सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। करीना की यह तस्वीर खूब वायरल हुईं। कुछ लोगों ने करीना की सेल्फी को पसंद किया तो कुछ उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि बिना मेकअप सेल्फी में करीना एकदम अलग नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Mahira Khan - फोटो : instagram
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी बिना मेकअप तस्वीर हाल ही में पोस्ट की थी। माहिरा खान किंग खान के साथ 'रईस' (Raees) फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 'रईस' (Raees) फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म से माहिरा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। माहिरा खान ने बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- 'नो फिल्टर।'  

4 of 13
kajal aggarwal - फोटो : social media
बॉलीवुड के अलावा काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। काजल ने हाल ही में बिना मेकअप तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अपनी तस्वीर के साथ काजल ने लिखा कि 'लोग अपने आपको और ज्यादा खोज नहीं सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग बाहरी खूबसूरती पाने के लिए पागल हैं क्योकि सोशल मीडिया पर ऐसी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। लाखों रुपये कॉस्मेटिक्स और सौंदर्य उत्पादों पर खर्च कर दिए जाते हैं इस वादे के साथ कि एक परफेक्ट बॉडी मिलेगी।'
विज्ञापन

5 of 13
Sara Ali Khan - फोटो : file photo
सारा अली खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बिना मेकअप किए हुए नजर आईं। इससे पहले भी वह अपनी मां के साथ कलंक देखने गई थी जब बिना मेकअप के नजर आईं।  
विज्ञापन

6 of 13
Sonam Kapoor - फोटो : file photo
फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर हमेशा परफेक्ट लुक में दिखती हैं। कुछ दिन पहले सोनम ने अपने बिना मेकअप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिना मेकअप के'। 
विज्ञापन

7 of 13
sushmita sen - फोटो : file photo
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बिना मेकअप के सुष्मिता सेन कुछ इस तरह नजर आती हैं। 

8 of 13
Katrina Kaif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कटरीना कैफ भी हाल ही में जिम के बाहर बिना मेकअप स्पॉट हुई थी। खास बात यह है कि कटरीना बिना मेकअप के भी तस्वीरों में सुंदर लग रही हैं। कटरीना आखिरी बार 'भारत' फिल्म में नजर आई थीं।

9 of 13
Manushi Chhillar - फोटो : file photo
मानुषी छिल्लर ने 'मिस वर्ल्ड 2018' का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। कुछ दिन पहले मानुषी ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर को देखकर यकीनन आप उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। इस तस्वीर में मानुषी अपनी मेकअप वाली तस्वीर से काफी अलग लग रही है यहां तक कि पहली नजर में आप उन्हें पहचानने में भी धोखा खा सकते हैं।

10 of 13
rani mukerji - फोटो : social media
बॉलीवुड की मर्दानी रानी मुखर्जी भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया है। पर्दे पर खूबसूरत नजर आने वाली रानी बिना मेकअप के कुछ इस तरह दिखाई देती हैं। 

11 of 13
Tabu - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में से एक हैं। 47 साल की हो चुकी तब्बू की जिंदगी में अभी तक कोई पार्टनर नहीं आया। फिल्मों में खूबसूरत नजर आने वालीं तब्बू रियल लाइफ में कुछ इस तरह दिखाई देती हैं। 

12 of 13
Madhuri Dixit - फोटो : file photo
माधुरी दीक्षित के चेहरे पर भी चमक बरकरार है। अभी भी माधुरी दीक्षित कई टीवी शो और फिल्में कर रही हैं। मेकअप की वजह से आज भी माधुरी दीक्षित काफी खूबसूरत नजर आती हैं। रियल लाइफ में बिना मेकअप के कुछ इस तरह दिखती हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रवीना टंडन 44 साल की हो चुकी हैं, अभी भी वे कई इवेंट्स में दिखाई देती हैं। रियल लाइफ में बिना मेकअप के वे ऐसी दिखाई देती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें