फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी से जूही तक बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं ये पांच अभिनेत्रियां, कुछ को देख खा जाएंगे धोखा

Wed, 30 Oct 2019 11:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Juhi, Madhuri and Raveena - फोटो : file photo
बड़े पर्दे पर तो आपने अभिनेत्रियों को पूरे मेकअप में देखा होगा। ऐसे में अक्सर मन में इन अभिनेत्रियों को बिना मेकअप देखने की चाहत होती है। कई बार यह भी सोचते होंगे कि ये अभिनेत्रियां बिना मेकअप भी उतनी ही खूबसूरत दिखती होंगी जितनी कि मेकअप में। आपके इन सभी सवालों का जवाब इन पांच स्लाइड्स में मिल जाएगा। 90 के दशक की पांच अभिनेत्रियों को बिना मेकअप देखिए जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में देकर लोगों के दिलों पर राज किया। 
विज्ञापन

2 of 6
Madhuri Dixit - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित के चेहरे पर चमक बरकरार है। अभी भी माधुरी दीक्षित कई टीवी शोज और फिल्में कर रही हैं। आखिरी बार बड़े पर्दे पर माधुरी कलंक फिल्म में नजर आई थीं। वहीं रियलिटी शो 'डांस दीवाने' सीजन दो को जज कर चुकी हैं। देखिए माधुरी दीक्षित की बिना मेकअप वाली तस्वीर...   
विज्ञापन

3 of 6
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी को पहचान 'हीरो' फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ के अपोजिट थीं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। यहां तक कि एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। देखिए मीनाक्षी की बिना मेकअप तस्वीर...
 

4 of 6
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रवीना टंडन 44 साल की हो चुकी हैं। रवीना इस वक्त रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जज कर रही हैं। असल जिंदगी में रवीना बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं...
विज्ञापन

5 of 6
Tabu - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। 47 साल की हो चुकी तब्बू की जिंदगी में अभी तक कोई पार्टनर नहीं आया। फिल्मों में खूबसूरत नजर आने वाली तब्बू असल जिंदगी में कुछ इस तरह दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
juhi chawla - फोटो : file photo
जूही चावला 51 साल की हैं। इस उम्र में भी जूही बेहद खूबसूरत लगती हैं। जूही हाल ही रियलिटी शो 'डांस दीवाने' सीजन दो में बतौर मेहमान आई थीं। इस शो के दौरान जूही ने माधुरी के साथ खूब मस्ती की थी। देखिए जूही चावला की बिना मेकअप वाली तस्वीर....

करिश्मा कपूर की हमशक्ल इंटरनेट पर छाई, फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' की दिलाई याद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें