फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रैक्टिस करना नहीं भूलतीं माधुरी दीक्षित, अभिनेत्री ने बताया कौन है उनका ‘रियाज पार्टनर’

Mon, 15 Mar 2021 10:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं। वह लगातार अपनी डांस प्रैक्टिस करती हैं। अब माधुरी ने एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनका 'रियाज पार्टनर' कौन है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
दरअसल माधुरी ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में माधुरी कत्थक प्रैक्टिस के पारंपरिक परिधान में हैं और अपने पालतू कुत्ते की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरा रियाज पार्टनर।'

विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
तस्वीर के जरिए माधुरी ने यह बताया है कि उनके रियाज के दौरान उनका कुत्ता बराबर उनका साथ देता है। लुक्स की बात करें तो माधुरी ने इस दौरान चिकनकारी कुर्ती और चूड़ीदार पहना हुआ है। नो मेकअप लुक के साथ उन्होंने अपने बालों का पोनीटेल बनाया है।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती हर दिन के साथ और भी ज्यादा निखरती जा रही है। ऊपर से इन दिनों डांस शो में जज के रूप में वो अपनी अदाएं भी दिखाती हैं। जिसे देख फैंस का दीवाना होना तो लाजिमी है। 50 से भी ज्यादा की हो चुकीं माधुरी को एक बार तो देख उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो जाता है। जब भी वो अपनी तस्वीर पोस्ट करती है प्रशंसक उन पर प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
इस तस्वीर में काली साड़ी में माधुरी हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। डिजाइन के मामले में पूरी तरह से प्लेन इस साड़ी के किनारे पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बना था। जिसे देसी तरीके से ड्रेप किया गया था। वहीं इस साड़ी के साथ ब्लाउज की डिजाइन जरूर हर किसी को आकर्षित कर रही थी। माधुरी की इन तस्वीरों में उनकी क्यूट सी स्माइल को देख ना जाने कितने फैंस ने फायर और स्माइल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें