फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने की बहन के साथ तस्वीर साझा, क्या आप कर पाए दोनों में फर्क ?

Fri, 08 May 2020 10:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी लोग अपने-अपने घर में कैद हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इन दिनों रुकी हुई है। ना ही कोई शूटिंग हो रही है और ना ही कोई फिल्म थियेटर में रिलीज हो रही है। जिसके चलते आर्टिस्ट भी बोर होने लगे हैं। सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों की आमद इस समय सोशल मीडिया पर बढ़ गई है। इन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल'।
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। माधुरी अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में माधुरी ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। तो ऐसे में क्या आप इस तस्वीर को देखकर माधुरी को पहचान पाए ?
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में दो लड़कियां दिखाई दे रही हैं। एक हैं माधुरी दीक्षित और दूसरी हैं उनकी बहन। तस्वीर को पहले पहल देखकर इसमें माधुरी को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। ये तस्वीर एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान की है। तस्वीर में आगे की तरफ माधुरी बहन दिखाई दे रही हैं वहीं उनके ठीक पीछे खड़ी लड़की माधुरी दीक्षित हैं। दोनों में इतनी समानताएं हैं कि दोनों के बीच पहचान करना बेहद मुश्किल है।
 

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : social media
तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'बहन के साथ की यह मेरी फेवरिट मेमोरी में से एक है। हम हमेशा स्कूल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। मैं अपनी फेवरिट डांस पार्टनर के साथ की बचपन की थ्रोबैक मेमोरी शेयर कर रही हैं। मुझे बताएं कि आपकी पंसदीदा बचपन की मेमोरी क्या है!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : social media
माधुरी की थ्रोबैक तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। माधुरी के फैन भी तस्वीर को देख असमंजस में पड़ रहे हैं कि दोनों में से माधुरी आखिर कौन सी हैं? गौरतलब है कि इससे पहले भी माधुरी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैन खूब पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें