फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक दो तीन' के नए वर्जन पर माधुरी दीक्षित का ऐसा रिएक्शन, जैकलीन ने कभी सोचा भी नहीं होगा

Thu, 22 Mar 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित
कुछ दिन पहले ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' का गाना 'एक दो तीन' रिलीज हुआ था। यह माधुरी दीक्षित के पॉपुलर गाने का रीमेक है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jacqueline Fernandez
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को यह नया वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया। यूजर्स ने जैकलीन को ट्रोल करते हुए कहा कि पूरे गाने का सत्यनाश कर दिया। वहीं फिल्म 'तेजाब' के डायरेक्टर एन चंद्रा  और कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस आइटम नंबर को घटिया बताया है।
विज्ञापन

3 of 6
Jacqueline Fernandez
इतना ही नहीं सरोज खान और एन चंद्रा इस गाने पर केस करने जा रहे हैं। एन चंद्रा ने कहा, 'मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई कि मेरी फिल्म तेजाब के हिट गाने 'एक दो तीन..' का नया वर्जन बन रहा है। सरोज खान ने मुझे इस रीमेक की जानकारी दी।'

4 of 6
Jacqueline Fernandez ek do teen
उन्होंने कहा 'सरोज खान मेरे पास आईं और पूछा, 'क्या आपने देखा उन्होंने हमारे 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया है?' डीएनए की खबर के मुताबिक, जैकलीन माधुरी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही हैं। जैकलीन जानना चाहती हैं कि माधुरी को यह गाना कैसा लगा।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन
लेकिन माधुरी जैकलीन के मैसेज को अवॉयड कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि माधुरी को भी 'एक दो तीन' का नया वर्जन पसंद नहीं आया। इसलिए वो इस बारे में बोलने से बच रही हैं। बता दें कि इससे पहले माधुरी का गाना तमा-तमा भी रिक्रिएट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन
उस समय माधुरी ने खुद जाकर आलिया और वरुण को 'तमा-तमा' स्टेप सिखाया था। इससे साफ है कि माधुरी को जैकलीन के डांस मूव्स पसंद नहीं आए। हालांकि सलमान खान जैकलीन को सपोर्ट करते ट्वीट किया, 'जैकलीन मुझे यह गाना पसंद आया है और जैकलीन ने इसके साथ पूरा इंसाफ किया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें