फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच माधुरी दीक्षित के इस रियलिटी शो की हो रही है वापसी, ऑडिशन शुरू

Wed, 06 May 2020 02:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Dance Deewane Season 2 - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के तीसरे सीजन के साथ पर्दे पर वापसी रही हैं। खबरों के मुताबिक इस शो के लिए प्रतिभागियों के वर्चुअल ऑडिशन शुरू हो गए हैं। इस रियलिटी शो के तीसरे सीजन में भी माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया जज के रूप में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित एक शानदार अदाकारा तो हैं ही, साथ ही वह अपने नृत्य के लिए भी मशहूर हैं। उनका मानना है कि डांस तनाव को दूर करने में सहायता करता है। माधुरी कहती हैं, 'इस समय देश भयानक स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में इस देश के करोड़ों लोगों को डांस तनाव से दूर रखेगा। डांस भी अपने भावनाओं को जाहिर करने का एक जरिया है। मैं बहुत रोमांचित हूं कि हम इस शो के एक नए सीजन के साथ ऐसे कठिन समय में वापस आ रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
dance deewane - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित का यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। हाल ही में उन्होंने एक प्रोमो शूट करके वायाकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। यह प्रोमो वीडियो लोगों को इस शो में भाग लेने और शो में रुचि दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। वर्चुअल ऑडिशंस के जरिए इस शो के निर्माता प्रतियोगियों का चयन करेंगे।

4 of 5
अर्जुन बिजलानी
लॉकडाउन खुलने के बाद जब टीवी के सभी निर्माता-निर्देशक और फेडरेशन शूटिंग शुरू होने का फैसला करेंगी, तभी इस शो की भी शूटिंग शुरू होगी। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी अर्जुन बिजलानी ही इस शो के होस्ट होंगे। कोरोना वायरस की वजह से यह ऐसा समय चल रहा है जब टीवी चैनलों के पास दिखाने के लिए कुछ भी नया नहीं है। कुछ रियलिटी शोज ही हैं जो इस समय डिजिटली कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस दीवाने - फोटो : ट्विटर
कल की ही खबर है जिसमें बताया गया था कि संगीत जगत के तीन सगे भाई-बहन सोनू, टोनी और नेहा कक्कड़ मिलकर एक सिंगिंग रियलिटी शो को जज करेंगे। 21 दिन के इस शो के भी डिजिटल ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें