धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक माधुरी अपने करियर की एक नई शुरुआत मराठी फिल्म इंडस्ट्री से करने जा रही हैं। हालांकि, उनकी मराठी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
माधुरी दीक्षित
फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओसकर करेंगे। माधुरी ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मराठी फिल्म जगत के विकास से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। यह फिल्म एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
3 of 4
madhuri dixit
इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। इस फिल्म को चुनने का कारण बताते हुए माधुरी कहती हैं कि उनके लिए इस फिल्म को चुनने का सबसे बड़ा कारण था कि यह हर किसी के दिल को छू लेने वाली है।
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans
- फोटो : facebook
ये माधुरी की बतौर अभिनेत्री पहली मराठी फिल्म है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई मराठी फिल्मों के प्रस्ताव आए, लेकिन जिस प्रकार से इस फिल्म की कहानी ने उन्हें उत्साहित किया, वैसी अब तक किसी भी मराठी फिल्म की कहानी ने उनके मन को नहीं छुआ।