फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में सफल होने के लिए माधुरी दीक्षित को दी गई थी ये सलाह, अब कॉमेडी का लगाने जा रहीं तड़का

विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल के करियर में माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit)इस बात से संतुष्ट है कि उन्होंने ‘‘हर तरह’’ की फिल्में की जबकि उन्हें कहा गया था कि वह केवल व्यावसायिक सिनेमा के लिए बनी है और अन्य तरह के सिनेमा में नाकाम हो जाएंगी। अभिनेत्री ने ‘‘हम आपके है कौन’’, ‘‘साजन’’, ‘‘दिल तो पागल है’’ जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘‘मृत्युदंड’’, ‘‘लज्जा’’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit
माधुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे करियर की शुरुआत से मैंने अलग-अलग तरह की फिल्में की लेकिन मुझे हमेशा कहा जाता था कि मुझे केवल व्यावसायिक फिल्में करनी चाहिए खासतौर से जब मैं ‘मृत्युदंड’ कर रही थी तब मुझे यह कहा गया। लोग कहते थे कि मैं कला सिनेमा नहीं कर सकती हूं लेकिन मैंने किया।’’ 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit
उन्होंने कहा, ‘‘यह उतनी बड़ी हिट नहीं रही होगी लेकिन लोगों ने मुझे उसमें पसंद किया और उसने दूसरों को भी ऐसा ही करने का मौका दिया। आपको लीक से हटकर चीजें करने की जरुरत होती है न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी।’’ 

4 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
‘‘आजा नचले’’ से 2007 में बॉलीवुड में वापसी करने के बाद से माधुरी पहली बार कॉमेडी फिल्म ‘‘टोटल धमाल’’ में दिखाई देंगी। हालांकि माधुरी पिछले साल मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि इसने उन्हें कुछ ऐसा करने का मौका दिया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal - फोटो : firstpost
इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। ‘‘टोटल धमाल’’ 22 फरवरी को रिलीज होगी। इंद्र कुमार की यह फिल्म 2007 में आयी फिल्म 'धमाल' का ही सीक्वल है। याद करें तो उस फिल्म में टोटल धमाल की सारी स्टार कास्ट इस बार फिर से टोटल धमाल में शामिल हैं, सिर्फ संजय दत्त ही फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें