बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद धक-धक गर्ल अब मराठी फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। करण जौहर की फिल्म में श्रीदेवी को रिप्लेस करने के बाद माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आगामी मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में माधुरी की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
madhuri
माधुरी के फैंस उन्हें नए अंदाज में देखकर काफी खुश हैं। इस पोस्टर में माधुरी दीक्षित बाइक पर सवार नजर आ रही हैं। फिलहाल फिल्ममेकर्स ने फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा अन्य स्टार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
3 of 4
Madhuri
इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी बताई गई है। तेजस प्रभा विजय देवसकर के निर्देशन में बनी फिल्म बकेट लिस्ट फिल्म महिला प्रधान विषय पर आधारित है। फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूने वाली है।
फिल्म को जाने माने डायरेक्टर करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। करण के अलावा इस फिल्म को एए फिल्म्स भी प्रोड्यूस कर रही है। बकेट लिस्ट फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में हर घर की कहानी है जिसमें आशा की एक किरण है। फिल्म ना केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देती है बल्कि सही मायने में जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।