बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाओं का कौन कायल नहीं है। इन दिनों माधुरी पति श्रीराम नेने की जन्मदिन की तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच डॉ. नेने ने अपनी और माधुरी की एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. नेने के साथ माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में दोनों ने कोई मेकअप नहीं किया है और न ही किसी फिल्टर का प्रयोग किया गया है। लोगों को यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और फैंस माधुरी की सुंदरता के कसीदे पढ़ते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ. नेने के साथ माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ डॉ. नेने ने जो कैप्शन लिखा है उसमें उन्होंने माधुरी को जीवन का प्यार बताते हुए 'माय स्वीटहार्ट' कहकर संबोधित किया है। कई लोग इसे पसंद कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को एक बार फिर माधुरी और संजू बाबा की प्रेम कहानी की याद आ गई है।
4 of 5
माधुरी और संजय
दरअसल अब माधुरी अपनी जिंदगी में बहुत आगे निकल गई हैं, लेकिन एक वक्त था जब वो संजय दत्त के प्यार में पागल थीं। संजू बाबा भी माधुरी को उतना ही चाहते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन माधुरी के परिवार वाले इसके खिलाफ थे।
उन दिनों संजय दत्त शादीशुदा थे साथ ही उनकी एक बेटी भी थी। इसके अलावा वो नशे के भयंकर आदी हो चुके थे। इसी वजह से माधुरी के परिवार वालों ने इस शादी के लिए साफ मना कर दिया था और बाद में उनकी शादी डॉ. श्रीराम नेने से करवा दी गई थी।