माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram/madhuridixitnene
रोल को स्टूडियों में छोड़ जाती हैं माधुरी
माधुरी ने अपने रोल्स को दमदार तरीके से निभाने के बावजूद कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इसकी वजह बताते हुए वह कहती हैं कि, "मैं अपने काम को सिर्फ एक पेशे की तरह देखती हूं, जब भी मैं कैमरे के सामने होती हूं तब मैं अपने किरदार को निभाने के लिए कुछ भी कर सकती हूं। तब भी मुझे पता होता है कि मैं क्या कर रही हूं, मैं सिर्फ अपने किरदार के साथ न्याय कर रही होती हूं। लेकिन जब मैं कैमरे के सामने से हट जाती हूं तो मैं अपने ऑनस्क्रीन चरित्र से अलग हो जाती हूं।"