फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: 'एक दो तीन' के रीमेक के लिए यह बॉलीवुड अभिनेत्री है परफेक्ट? माधुरी बोलीं- उनका डांस सुंदर है

Mon, 17 Mar 2025 09:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की मशहूर डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के हिसाब से उनका प्रसिद्ध गाना 'एक दो तीन' को अगर उनके अलावा कोई और अभिनेत्री कर सकती है, तो वह है बॉलीवुड की यह एक अभिनेत्री।
 
विज्ञापन
1 of 5
'एक दो तीन' के रीमेक के लिए यह बॉलीवुड अभिनेत्री है परफेक्ट? - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और डांस से सभी के दिलों में खास जगह बना चुकीं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल में एक ऐसी अभिनेत्री का नाम लिया, जो उनके प्रसिद्ध गाने 'एक दो तीन' को बेहतर तरीके से कर सकती हैं। आइए जानते हैं वह कौन हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कौन अभिनेत्री कर सकती हैं माधुरी का गाना - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
कौन अभिनेत्री कर सकती हैं माधुरी का गाना
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने कहा कि राशा थडानी का गाना 'उई अम्मा' उन्हें डांस करने के लिए इंप्रेस करता है। हाल ही में एक इवेंट में माधुरी से जब पूछा गया कि अगर उनके पुराने हिट गाने 'एक दो तीन' का रीमेक बने, तो आज की नई अभिनेत्रियों में से कौन इसे अच्छे से कर सकती हैं। इस सवाल के जवाब में माधुरी ने तुरंत रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम लिया और उनके डांस की तारीफ की। माधुरी ने कहा कि राशा का डांस बहुत सुंदर है और 'उई अम्मा' गाने पर उनका जोश उन्हें पसंद आया।
विज्ञापन

3 of 5
राशा ने आजाद से किया बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene, rashathadani/
आजाद से किया बॉलीवुड डेब्यू
राशा ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें उन्होंने जानकी का किरदार निभाया। फिल्म में राशा के अलावा अजय देवगन, अमन देवगन, डायना पेंटी जैसे सितारे नजर आए। 'आजाद' 17 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई थी।

4 of 5
राशा ने हाल ही में मनाया 20वां जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene, rashathadani/
राशा की पार्टी
राशा ने कल यानी 16 मार्च, 2025 को अपना 20वां जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में इब्राहिम अली खान, तमन्ना भाटिया, मनीष मल्होत्रा जैसे कई सितारे शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर राशा के बचपन की तस्वीरों के साथ एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें:
Rockstar 2: इम्तियाज अली बना सकते हैं 'रॉकस्टार 2'? क्या रणबीर कपूर होंगे हीरो?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी के प्रसिद्ध गानों में से एक है - एक दो तीन - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस फिल्म में माधुरी ने मंजूलिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म में माधुरी के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भा पढ़ें:
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की दिली ख्वाहिश, श्रीदेवी का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें