बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो के सेट से अक्सर माधुरी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच माधुरी ने एक और वीडियो साझा किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीकेंड यानी होली स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड की तीन दिग्गज अभिनेत्रियां शो में बतौर गेस्ट शिरकत करेंगी। इन्हीं तीनों अभिनेत्रियों के साथ माधुरी ने अपने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं।