फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने से आमिर खान ने कर दिया था मना, जानें अभिनेत्री के ऐसे ही दिलचस्प किस्से

Fri, 19 Feb 2021 02:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल फोटो
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। डांस के लिए प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली। माधुरी की मां को डासिंग और गाने का शौक था हालांकि वह कभी सीख नहीं पाईं क्योंकि उस दौर में महिलाओं का डांस करना अच्छा नहीं माना जाता था। ऐसे में माधुरी की मां ने अपनी बेटी को डांस सिखाने का फैसला किया। माधुरी की बड़ी बहन भी कत्थक डांसर हैं। अपनी बड़ी बहन को देखकर माधुरी ढाई-तीन साल की उम्र से ही डांस करने लग गई थीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल फोटो
दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि 'मैं बिरजू महाराज की बड़ी फैन हूं। अमेरिका में जब बिरजू महाराज ने परफॉर्मेंस की तब मैं उनके शो में पहुंचीं। उसके बाद वहां मैंने उनके वर्कशॉप को ज्वॉइन किया। जब मैं वहां गई तो उन्होंने कहा कि "अच्छा तुम्हें डांस सीखना है।" मैंने कहा हां, तो बोले "अच्छा पहले वो एक, दो, तीन.. में बैक वाली मोमेंट कैसे किया वो बताइए फिर मैं कत्थक सीखाता हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
राम लखन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधुरी के साथ डांस करना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होता। तभी तो उनके को-एक्टर्स भी उनके साथ डांस करने से पहले काफी रिहर्सल करते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि 'जब राम लखन में क्लाइमेक्स का गाना कर रहे थे तब मुझे लगा कि हां यह कमाल का है।'

4 of 5
आमिर खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल फोटो
आमिर खान और माधुरी की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म दिल में काफी पसंद किया। फिल्म में एक गाने दम दमा दम में कई मुश्किल स्टेप्स थे। गाना हिट रहा था लेकिन पहले आमिर यह करना नहीं चाहते थे। इसकी बड़ी वजह माधुरी दीक्षित थीं। बाद में आमिर ने इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे ऐसा लग रहा था कि यह गाना नहीं करना चाहिए क्योंकि माधुरी इतनी अच्छी डांसर हैं। अब मैं क्यों ऐसा गाना करूं जिसमें लोग देखें कि माधुरी मुझसे बेहतर डांस कर रही हैं। आ बैल मुझको मार जैसी स्थिति है। तो मैंने मना कर दिया कि यह मैं नहीं कर रहा। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार के काफी मनाने के बाद गाना करने को राजी हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : टीवी शो
एक दो तीन गाने ने माधुरी के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया। सरोज खान ने बताया था कि 'जब एक दो तीन का गाना माधुरी कर रही थीं तब 17 दिन वह सुबह 10 बजे से लेकर शाम के सात बजे तक डांस करती थी। नॉन स्टॉप। मैं उसे मना करती थी कि माधुरी तू अब एकदम तैयार है लेकिन वो डांस करती रहती थी। आज तक ये रिकॉर्ड है कि वो एक ही लड़की है जो मेरे डांस पर हमेशा रिहर्सल करके आती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें