फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने शादी से पहले ही साइन किया था 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज', फिल्ममेकर्स को था ये डर

Tue, 14 May 2019 12:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
madhuri dixit - फोटो : file photo
खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई 1967 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती । जब माधुरी फिल्म 'तेजाब' में नजर आईं तो उनकी पॉपुलैरिटी बुलंदी पर पहुंच गई । आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं ।
 
विज्ञापन

2 of 6
Madhuri Dixit - फोटो : file photo
ये किस्सा तब का है जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप की खबरें चरम पर थीं । उस समय संजय दत्त और माधुरी दोनों ही अपने करियर की ऊंचाइयों को छू रहे थे । ऐसे में माधुरी को अपनी सफलता बरकरार रखने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
madhuri dixit - फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। जी हां, माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।

4 of 6
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit - फोटो : file photo
निर्माता-निर्देशक भी माधुरी की इस पॉपुलैरिटी को खूब भुना रहे थे। लेकिन संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो ?
विज्ञापन

5 of 6
'खलनायक' के सेट पर माधुरी दीक्षित और सुभाष घई - फोटो : file photo
संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर साथ वक्त बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
फिल्म 'खलनायक' में वो माधुरी के साथ काम कर रहे थे। सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी । यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक, इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। इसके बाद शायद किसी ने ऐसा नहीं किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें