खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्मदिन 15 मई को होता है। माधुरी दीक्षित ने ना केवल अभिनय से बल्कि अपने शानदार डांस से भी बॉलीवुड में अमिट छाप छोड़ी है। उनके फैंस और दर्शकों ने अभिनय के साथ उनके डांस को भी खूब पसंद किया है। माधुरी दीक्षित की जितनी फिल्में सदाबहार हैं, उतने ही सदाबहार उनकी फिल्मों के गाने भी रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको सुनाते हैं माधुरी दीक्षित की फिल्म के शानदार गाने।