फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी के 7 सेन्सुअस गाने, सुनकर गर्मी में भी भरेंगे ठंडी आहें

Mon, 15 May 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 8
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 50 साल की हो गई हैं। अपने हुस्न से माधुरी ने बहुत लोगों को अपना दीवाना बनाया है। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा अदाकाराओं में से एक रही माधुरी अपने डांस के लिए भी खूब मशहूर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके जैसी कोई अदाकारा नहीं रही जिसमें एक्टिंग और डांस का इतना बेजोड़ मेल देखने को मिला। उनके जन्मदिन पर देखिए उनके 7 सेन्सुअल गाने-
विज्ञापन

चोली के पीछे क्या है - खलनायक

इस गाने को इला अरुण और अल्का यागनिक ने गाया है। खलनायक फिल्म के इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी।
विज्ञापन

आज फिर तुम पर प्यार आया है - दयावान

पंकज उदास और अनुराधा पौड़ीवाल द्वारा गाए इस गाने में माधुरी और विनोद खन्ना की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

धक धक करने लगा - बेटा

इस गाने से माधुरी को एक नया नाम मिला था, धक धक गर्ल का। इसे उदित नारायण और अनुराधा पौड़ीवाल ने गाया है।
विज्ञापन

हमको आजकल है इंतजार - सैलाब

माधुरी का ये गाना 1990 में आई फिल्म सैलाब का है। इसे अनुपमा देशपांडे ने गाया है।
विज्ञापन

मेरा पिया घर आया - याराना

ये गाना आते ही हिट हो गया था। इस फिल्म में माधुरी के साथ ऋषि कपूर थे। इसे कविता कृष्णमुर्थी, सपना मुखर्जी, उदित नारायण और विनोद राथौड़ ने गाया है।
विज्ञापन

तम्मा तम्मा - थानेदार

इस फिल्म में भी माधुरी के ऑपोजिट संजय दत्त थे। इस फेमस गाने को अनुराधा पौड़वाल और बप्पी लाहिरी ने गाया है।
विज्ञापन

अखियां मिलाऊं - राजा

माधुरी दीक्षित के इस हिट हॉट नंबर के सभी दीवाने हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय कपूर थे। उदित नारायण और अल्का यागनिक की मशहूर जोड़ी ने इस गाने को गाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें