90 के दशक में बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी जल्द ही दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को तैयार है। 90s में इस जोड़ी ने मिलकर कई हिट फिल्में दी। साल 2000 में 'पुकार' में ये जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी। अब 18 सालों बाद फैंस का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
18 साल बाद इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। 'धमाल' सीरिज की इस फिल्म में बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन भी होंगे। कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि काफी समय से उन्होंने कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की है इसलिए ये उनके लिए बड़ा चैलेंज है।
विज्ञापन
3 of 4
लगभग 2 दशक तक बॉलीवुड में राज करने वालीं माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माया गया गाना 'धक-धक करने लगा' आज भी फैंस का फेवरेट है। बता दें कि फिल्म 'टोटल धमाल', 'धमाल' सीरीज की फिल्म है। जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों करते हैं।
इस फिल्म में माधुरी और अनिल के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी जावेद जाफरी और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। यहां यह बताने की जरूरत नहीं कि 'धमाल' सीरिज की पिछली दोनों फिल्में 'धमाल' 'डबल धमाल' बेहद सफल रहे थे।