मधुर भंडारकर
बकौल मधुर, जब लोगों से कहता था कि मैं बड़ा होकर फिल्म निर्माता बनूंगा तो लोग हंसते थे। ताने मारते थे। पर मैंने हार नहीं मानी, कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया। कहा कि बॉलीवुड में युवाओं के लिए काफी संभावना है, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं है। बहुत ही कम लोग सफल होते हैं, ऐसे में युवाओं को हताश नहीं होना चाहिए, दूसरे फील्ड में कॅरियर बनाना चाहिए।