मधुर भंडारकर
यह मामला तब रोशनी में आया जब मधुर भंडारकर ने खुद सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर को एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में मधुर ने लिखा, 'प्रिय करण जौहर, आपने और अपूर्व मेहता ने अपनी वेब सीरीज के लिए मेरे शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' के लिए पूछा था लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया। क्योंकि, मैं अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। अब आपने 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शीर्षक से जो वेब सीरीज तैयार की है, वह नैतिक रूप से बिल्कुल गलत है। कृपया मेरे प्रोजेक्ट को खराब करने की कोशिश न करें। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि अपनी वेब सीरीज के शीर्षक को बदल दें।' इस पर अभी तक करण जौहर और उनकी कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।