बॉलीवुड फिल्मों से न केवल एक हीरो ने बल्कि हीरोइनों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और अपनी अलग पहचान भी कायम की है। इस कड़ी में चाहे प्रियंका चोपड़ा हों, कंगना रनौत हों या फिर आलिया भट्ट। हर एक एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा बड़े परदे पर हमेशा मनवाया है। इन एक्ट्रेस ने अपने खास किरदार से दर्शकों के दिल और दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक भी उन्हें उसी किरदार से जानने लगे, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अच्छी शोहरत और पहचान बनाने के लिए अपने नाम तक भी बदल लिए। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने हिंदू नाम रखकर हासिल की शोहरत।
विज्ञापन
2 of 6
madhubala
- फोटो : file photo
मधुबाला
पचास और साठ के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं।
विज्ञापन
3 of 6
reena roy
- फोटो : file photo
रीना रॉय
बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर जितेंद्र की हीरोइन कही जाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा अली ने नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया।
4 of 6
tabu
- फोटो : file photo
तब्बू
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही तब्बू भी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी।
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
आलिया भट्ट
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे एक राज उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे। आलिया भट्ट भले ही नाम से हिंदू लगती हों, लेकिन वह मूल रुप के एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। आलिया भट्ट के दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।
मान्यता दत्त
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी मुस्लिम हैं। उनका असली नाम दिलनवाज़ शेख है और यह संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। बताया जाता है कि मान्यता ने फिल्में में आने के लिए दिलनवाज़ शेख नाम बदलकर मान्यता रख लिया था। वह फिल्म ‘गंगाजल’ में आइटम नंबर कर के चर्चा में आई थीं।