फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर इन अभिनेत्रियों ने हासिल की शोहरत, हुनर के बूते पहुंची मंजिल तक

Tue, 26 May 2020 10:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तब्बू, मान्यता दत्त , - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में नाम बदलकर रुपहले पर्दे की दुनिया में कदम रखने वाले कलाकारों की कमी नहीं रही है। अब तक लंबी फेहरिस्त अभिनेताओं की रही है जिन्होंने अपना नाम बदलकर फिल्मी दुनिया में दर्शकों और अपने चाहने वालों के बीच अपनी पहचान बनाई और ता-उम्र उसी पहचान के साथ जिए। इन अभिनेताओं में राजेश खन्ना से लेकर अक्षय कुमार तक शामिल हैं जबकि जॉनी वॉकर से लेकर दिलीप कुमार तक लंबी श्रृंखला भी पीछे चली आती है। लेकिन क्या आपने ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में सुना है जिन्होंने अपना नाम बदलकर सिने स्क्रीन पर अपनी नई दुनिया को बनाया।

आइए आपको बताते हैं नए जमाने की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपना नाम बदलकर एक फिल्मी जिंदगी के नए सफर का आगाज किया। यही नहीं इन अभिनेत्रियों ने नाम बदलकर शोहरत भी हासिल की। इन अभिनेत्रियों के फैंस भी इन्हें उसी नाम से जानते हैं। एक नजर बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों पर जिन्होंने बदला अपना नाम। 
विज्ञापन

2 of 5
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं। पचास और साठ के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वालीं मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रीना रॉय - फोटो : फाइल फोटो
रीना रॉय
यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने सायरा अली से नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया था। 

4 of 5
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
यह भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। तब्बू का असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 1985 में फिल्म 'हम नौजवान' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी का असली नाम दिलनवाज शेख है। मान्यता ने फिल्में में आने के लिए दिलनवाज शेख नाम बदलकर मान्यता कर लिया था। वह फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर कर के चर्चा में आई थीं। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। 

पढ़ें: आलिया भट्ट ने करण जौहर को कहा पिता, अभिनेता को जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें