फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के बावजूद मधुबाला के चेहरे से टपकता था नूर, जीवन का आखिरी वक्त अकेले में बिताने को हुईं मजबूर

Sun, 23 Feb 2020 01:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री मधुबाला - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala) की आज पुण्यतिथि है। मधुबाला (Madhubala) के बचपन का नाम 'मुमताज जहां देहलवी' (Mumtaz Jahan Dehlvi) था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। 23 फरवरी 1969 को दिल की एक बीमारी की वजह से महज 36 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों की इस बेहद खूबसूरत हीरोइन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मधुबाला - फोटो : ट्विटर
वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला बेहद रोमांटिक थीं। जन्म से ही मधुबाला के दिल में छेद था और डॉक्टरों के मुताबिक उस बीमारी में उन्हें बहुत ज्यादा आराम की जरूरत थी लेकिन घर की मजबूरियों के लिए मधुबाला को काम करना पड़ा। मधुबाला की खूबसूरती और लोकप्रियता का आलम ये था कि ऑस्कर अवॉर्ड विनर निर्देशक फ्रैंक कापरा मधुबाला को हॉलीवुड में ब्रेक देने का मन भी बना चुके थे, लेकिन मधुबाला ने मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
madhubala - फोटो : social media
एक तरफ सफलता उनके कदम चूमने को तैयार थी तो वहीं दूसरी ओर गंभीर बीमारियां काल बनकर उनके साथ चल रही थीं। मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म 'बसंत' से की थी। यह काफी सफल फिल्म रही और इसके बाद इस खूबसूरत अदाकारा की लोगों के बीच पहचान बनने लगी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

4 of 5
madhubala - फोटो : social media
मधुबाला के ना सिर्फ दिल में छेद था बल्कि फेफड़ों में भी परेशानी थी। इसके अलावा उन्हें एक और गंभीर बीमारी थी जिसमें उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था। मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद एकाकी में गुजारे। कभी दिलीप कुमार के साथ रिश्ते में रहीं मधुबाला को लेकर दिलीप कुमार ने कहा था- मैं उनसे हमेशा प्यार करूंगा। बीबीसी के मुताबिक जीवन के आखिरी नौ साल में बेहद गिने चुने लोग ही उनका हाल चाल जानने के लिए उनके घर जाते रहे थे। इसमें दिलीप कुमार का परिवार भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें