फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं मधुबाला, पढ़ें उनकी 10 फिल्मों के दिलचस्प किस्से

Sun, 14 Feb 2021 09:29 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। मधुबाला का चेहरा जितना प्यारा था उतना ही प्यारा उनका दिल भी था। मधुबाला के लिए कहा जाता है कि वो इतनी मासूम थीं कि उनका दिल हर किसी पर आ जाता था। अपनी आंखों और मुस्कुराहट से दिल में मोहब्बत पैदा कर देने वाली मधुबाला के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी दस फिल्मों के किस्सों के बारे में जो बेहद ही दिलचस्प हैं।
विज्ञापन

2 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
बसंत

‘बसंत’ मधुबाला के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रणजीत स्टूडियो की कुछ फिल्मों में अभिनय और गाने गाकर मुमताज (मधुबाला) ने अपना फिल्मी सफर आगे बढ़ाया था। देविका रानी ‘बसंत’ में उनके अभिनय से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने ही उनका नाम मुमताज से बदल कर 'मधुबाला' रख दिया। मधुबाला की सिनेमाई ट्रेनिंग यहीं से आगे बढ़ी। 
विज्ञापन

3 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
मुगल-ए-आजम

मधुबाला ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की थीं, लेकिन उनकी सबसे खास फिल्म थी 'मुगल-ए-आजम'। ये फिल्म 1960 में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में अकबर के बेटे शहजादा सलीम (दिलीप कुमार) और दरबार की एक कनीज नादिरा (मधुबाला) की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। नादिरा को अकबर द्वारा अनारकली का खिताब दिया जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि सलीम और अनारकली में धीरे-धीरे प्यार हो जाता है और अकबर इससे नाखुश होते हैं। अनारकली को कैदखाने में बंद कर दिया जाता है। इस फिल्म में मधुबाला के बगावती किरदार ने फैंस के दिल लूट लिए थे।

4 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
हावड़ा ब्रिज

1958  में आई हावड़ा ब्रिज फिल्म में मधुबाला ने अशोक कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था। इस फिल्म के गीत उस जमाने में खूब लोकप्रिय हुए और एवरग्रीन की फेहरिस्त में शामिल हुए। इस फिल्म में मधुबाला ने जबरदस्त अभिनय किया था। उन पर फिल्माए गए गाने 'आइए मेहरबान' आज भी लोगों का पसंदीदा है।
विज्ञापन

5 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
गेटवे ऑफ इंडिया 

1957 में आई फिल्म गेटवे ऑफ इंडिया में मधुबाला को भारत भूषण के अपोजिट रखा गया था। हालांकि ये फिल्म कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन मधुबाला ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह इस फिल्म से बना ली थी। 
विज्ञापन

6 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
हाफ टिकट

1962 में आई निर्माता व निर्देशक कालीदास की फिल्म हाफ टिकट में मधुबाला के अपोजिट किशोर कुमार थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म से ही किशोर और मधुबाला की नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

7 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
चलती का नाम गाड़ी

हास्य फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के निर्माण के समय किशोर कुमार और मधुबाला के बीच प्रेम हुआ और किशोर कुमार ने विवाह के लिए इस्लाम कबूल किया। विवाह के चंद दिन बाद ही किशोर कुमार और मधुबाला के बीच अनबन शुरू हो गई। हालांकि फिल्म के गाने 'एक लड़की भीगी भागी सी' में आज भी मधुबाला और किशोर कुमार की कैमेस्ट्री फैंस को पसंद आती है।

8 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
शराबी

1964  में आई शराबी फिल्म के निर्देशक राज ऋषि थे। इसमें देवानंद और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में दूसरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में मदन मोहन के संगीत और राजेन्द्र कृष्ण के गीतों ने नया ट्रेंड शुरु कर दिया था। देवानंद और मधुबाला की इस फिल्म में जोड़ी को देख दर्शकों ने दोनों के अभिनय की खूब तारीफ की थी। 

9 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
ब्वॉयफ्रेंड

1961 में आई ब्वॉयफ्रेंड फिल्म में मधुबाला शम्मी कपूर के अपोजिट थीं। ये फिल्म पर्दे पर हिट भी साबित नहीं हुई लेकिन मधुबाला शम्मी कपूर के अभिनय की दीवानी हो गईं। दोनों के अफेयर के चर्चे भी होने लगे थे लेकिन मधुबाला ने खुद अफेयर की खबरों को अफवाह करार दिया था। 

10 of 11
मधुबाला - फोटो : Evergreen.Madhubala Instagram
जाली नोट

जाली नोट फिल्म 1960 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में मधुबाला ने एक अखबार की रिपोर्टर का किरदार निभाया था जबकि देवानंद सीआईडी अफसर बने थे। फिल्म जाली नोटों के मुद्दे पर बनी थी जो उस जमाने में हिंदुस्तान के लिए बड़ा मुद्दा माना जाता था। फिल्म में मधुबाला के अभिनय के साथ-साथ देवानंद के साथ उनकी जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

11 of 11
madhubala - फोटो : social media
महलों के ख्वाब

1960 में आई महलों के ख्वाब में मधुबाला और किशोर कुमार एक बार फिर साथ-साथ नजर आए थे। इस फिल्म में चंचल, ओम प्रकाश और प्राण भी थे। फिल्म की कहानी आशा नाम की लड़की पर केंद्रित थी। इस फिल्म में किशोर कुमार एक अलग अवतार में नजर आए थे। मधुबाला इस फिल्म में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं और उनके अभिनय को भी काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें