1992 में मधु सप्रे मिस इंडिया चुनी गईं वो भारत की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। मधु इस कॉम्पिटिशन में तीसरे स्थान पर रहीं। दरअसल, फाइनल राउंड में जब मधु से सवाल पूछा गया था कि अगर वो अपने देश की नेता बन गईं तो सबसे पहले क्या करेंगी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपने देश में दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाऊंगी। जजों को ये जवाब सबसे कमजोर लगा। बाद में मधु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रधानमंत्री बनकर एक साल में देश की गरीबी नहीं हटाई जा सकती लेकिन शायद सच से ज्यादा जरूरी है कि आपका उत्तर पॉलिटकली सही हो।