फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता ने पत्नी के साथ शेयर की सालों पुरानी तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?

Wed, 18 Mar 2020 04:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
r madhavan - फोटो : social media
सितारों की थ्रोबैक तस्वीर फैंस को काफी पसंद आती है। कई सितारों को तो पुरानी तस्वीरों में पहचान पाना ही मुश्किल होता है। अब बॉलीवुड के एक सितारे ने पत्नी के साथ सालों पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी यंग लग रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
r madhavan - फोटो : social media
तस्वीर देख आप पहचान ही गए होंगे ये हैं अभिनेता आर माधवन। हालांकि सोशल मीडिया पर वो ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन जब भी कुछ अपलोड करते हैं तो वो खबरों में आ जाते हैं। थ्रोबैक तस्वीर में माधवन पत्नी सरिता के साथ हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि काफी पुरानी है। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आई है।  
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
माधवन ने लिखा- 'हम पहले ही जानते थे, जो हम आज जानते हैं।' तस्वीर में माधवन ने पत्नी को पीछे से हग किया हुआ है। दोनों कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। यहां माधवन ने स्लीवलैस टी-शर्ट पहनी हैं। वहीं उनकी पत्नी सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। 

4 of 5
R Madhavan - फोटो : file photo
टीवी में नाम कमाने के बाद माधवन ने बॉलीवुड में कदम रखा। आर माधवन ने 'बनेगी अपनी बात', 'घर जमाई' और 'सी हॉक्स' जैसे कई सीरियल किए। टीवी के बाद माधवन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री। बॉलीवुड में माधवन को पहचान 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से मिली। इसके बाद माधवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
r madhavan - फोटो : social media
'थ्री इडियट्स', 'तनु वेड्स मनु' और 'साला खड़ूस' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों की वाहवाही लूट चुके माधवन अब अपनी अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक द्वारा मंगल पर पहले ही प्रयास में पहुंचने की कहानी को दर्शाया जाएगा।

जूही चावला को है आज भी ये फिल्म रिजेक्ट करने का मलाल, जिंदगी से जुड़े खोले कई राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें