फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडॉक यूनिवर्स की स्टार अभिनेत्रियां, 'थामा'-'स्त्री' से जीता फैंस का दिल, अब क्या गुल खिलाएंगी अनीत पड्डा

Thu, 30 Oct 2025 09:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maddock Films: मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण बनाकर दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंजा' और हाल ही में रिलीज हुई 'थामा' जैसी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई यूनिवर्स (MHCU) भी खड़ा कर दिया। इस यूनिवर्स की खास बात ये है कि हर फिल्म में अभिनेत्री अपनी सादगी, टैलेंट और स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का दिल जीत लेती है। 
विज्ञापन
1 of 6
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
मैडॉक की फिल्में सिर्फ डरावनी या मजेदार नहीं होतीं, बल्कि इनमें महिला किरदारों की ताकत और भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया जाता है। अब इस चेन को आगे बढ़ाते हुए मैडॉक ने अपनी अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' के लिए नई स्टार अनीत पड्डा को चुना है। सवाल ये है कि क्या अनीत भी उन अभिनेत्रियों की तरह फैंस का दिल जीत पाएंगी, जिन्होंने 'थामा', 'स्त्री', 'मुंजा' और 'भेड़िया' में अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'थामा' - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
रश्मिका मंदाना - 'थामा' 
हाल ही में इस दिवाली 21 अक्तूबर को रिलीज हुई 'थामा' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रश्मिका ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो वैम्पायर की दुनिया में फंसकर भी अपनी हिम्मत नहीं हारती। फिल्म की कहानी 323 ईसा पूर्व से शुरू होती है।
विज्ञापन

3 of 6
स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
श्रद्धा कपूर - 'स्त्री' 
2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' ने मैडॉक यूनिवर्स की नींव रखी। राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर ने एक रहस्यमयी और मजबूत लड़की का रोल निभाया, जो 'स्त्री' की कहानी को जोड़ती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाए और सीक्वल 'स्त्री 2' (2024) ने तो 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रद्धा MHCU की पहली बड़ी स्टार बनीं।

4 of 6
भेड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन - 'भेड़िया' 
2022 की 'भेड़िया' में वरुण धवन के साथ कृति सेनन ने एक ऐसी लड़की का किरदार किया, जो खुद एक भेडि़या होती है। फिल्म में कृति और वरुण की केमिस्ट्री और कॉमेडी टाइमिंग ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया। ये फिल्म 'स्त्री' से जुड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 6
'मुंजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyplushotstar
मुंजा- शरवरी वाघ
मुंजा यह आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और अभय वर्मा, शारवरी वाघ, सत्यराज और मोना सिंह अभिनीत फिल्म है। यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स के तहत अमर कौशिक और दिनेश विजान द्वारा निर्मित, यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं को दिखाया गया है। अब जल्द ही 'महा मुंजा' भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अनीत पड्डा: 'शक्ति शालिनी'
अनीत पड्डा ने 2025 में मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' से सभी का दिल जीत लिया, जिसमें उनकी नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टारडम दिला दिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और अनीत को 'जनरेशन Z की नई हीरोइन' कहा जाने लगा। 'शक्ति शालिनी' मैडॉक की अगली बड़ी फिल्म है, जो थामा के एंड-क्रेडिट सीन में अनाउंस हुई। अनीत इसमें लीड रोल 'शक्ति शालिनी' की भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: 600 करोड़ पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, जानिए बाकी दिनों के मुकाबले कैसा रहा गुरुवार का हाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें