फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दीपिका को मिली एक और खुशी, इस खास काम के लिए पहुंचीं लंदन

Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण अपने अभिनय कौशल और सौंदर्य से हर किसी का दिल जीत चुकी हैं और अब दीपिका पादुकोण लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।बॉलीवुड की शान और ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण अब मैडम तुसाद म्यूजियम की शान बढ़ाने के लिए तैयार है। लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैचू स्थापित किया जाएगा। अभिनेत्री इन दिनों लंदन में मौजूद है जहां वैक्स स्टेचू के लिए दीपिका का माप लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone
लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में एक मापदंड के तहत प्रसिद्ध लोगों की मूर्ति स्थापित की जाती है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए 2018 एक बेहतरीन साल साबित हुआ है जिसकी शुरुआत "पद्मावत" की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ हुई थी। फिल्म "पद्मावत" में रानी पद्मिनी की भूमिका ने दर्शकों के दिलो में घर कर लिया था। यह फिल्म 300 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करने वाली इस साल की पहली फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone,
इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था। इस साल 'टाइम्स' पत्रिका की 100 प्रभावशाली लोगों की फेहरिस्त में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का खिताब अपने नाम कर दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी हैं। 

4 of 5
deepika padukone
दीपिका ने मेट गाला और कांन्स 2018 में अपनी शानदार उपस्थिति के साथ भी हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा महिला दिवस के मौके पर वराइटी मैगज़ीन ने एक सूची जारी की थी जिसमे दुनिया भर में महिलाओं को उनके काम से होने वाले प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया था। इस सूची में दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के साथ-साथ विवादों को सरलता से संभालने के लिए सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : SOCIAL MEDIA
दीपिका का जादू फिल्म बाजीराव मस्तानी, पीकू, पद्मावत आदि जैसी बॉलीवुड फिल्मों तक सीमित नहीं है बल्कि "xxx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज" जैसी हॉलीवुड फिल्म के साथ दीपिका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।खबर है कि नवंबर में वह एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें