सलमान खान की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से उनके प्रशंसक नजर गड़ाए हैं। इसकी वजह लूलिया वंतूर हैं। दोनों को लगातार साथ में देखे जाने के बाद कहा जा रहा है कि लूलिया खान परिवार की बहू बनने जा रही हैं। इस पर सलमान तो कुछ खुलकर नहीं बोले लेकिन अब लूलिया ने सलमान के चाहने वालों का दिल जरूर तोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
पिछले काफी समय से रोमानिया की मॉडल और अभिनेत्री लूलिया वंतूर सलमान के फार्म हाउस पर हैं और खान परिवार के सदस्यों की भी वो काफी नजदीकी हैं। यहां तक कि रोमानिया की एक मैगजीन ने तो उनको सलमान की बेगम तक लिख दिया। खैर, मामला अब साफ किया है खुद लूलिया ने। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए लूलिया से सवाल हुआ कि क्या वो सलमान से शादी करने जा रही हैं?
विज्ञापन
3 of 5
लूलिया ने कहा कि 'नहीं, हम दोस्त हैं, दोस्त मतलब दोस्त। प्यार नहीं।' लूलिया ने कहा कि वो सलमान को डेट नहीं कर रही हैं।
4 of 5
- फोटो : solaris
लूलिया ने तो टका सा जवाब दे दिया लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर हर जगह सलमान के साथ में दिखने का क्या मतलब निकाला जाए।