आमतौर पर सलमान खान से अपने रिलेशनशिप पर बात न करने वाली यूलिया वंतूर ने इस बार खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत रोमानियन सिंगर ने एक इंटरव्यू में आखिर सल्लू और अपने बारे में क्या कहा ?
विज्ञापन
2 of 4
यूलिया वंतूर ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूलिया ने कहा, "मैं सलमान के बारे में इसलिए कभी बात नहीं करती क्योंकि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहती हूं। मुझे लगता है कि यही एक बात है जिसे हमें छुपाकर रखना चाहिए।"
विज्ञापन
3 of 4
"हमारे काम की वजह से पहले ही हमें बहुत एक्सपोजर मिलता है और हमारी निजी जिंदगी सिर्फ हमारे करीबियों के लिए ही होनी चाहिए। यही कारण हैं कि मैं कभी सलमान और निजता के बारे में बात नहीं करती। कुछ रिश्ते इतने कीमती होते हैं कि आप उन्हें बचाकर रखना चाहते हैं।"
यूलिया वंतूर ने कहा कि वे सलमान की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं। उन्हें नहीं पता कि जिंदगी उन्हें किस दिशा में लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसा हम सोचते हैं वैसा हमेशा हो, जरूरी नहीं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लाइफ उन्हें भारत लेकर आएगी लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी और भारत आ गईं।