फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद भी कार्तिक आर्यन खेल रहे 'लुका छुपी', 7वें दिन कई सिनेमाघरों से उतरी 'सोनचिड़िया'

Fri, 08 Mar 2019 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 7 दिन बाद फिल्म की सफलता की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज दिए थे जिसके बाद दर्शकों की ओर से भी शानदार प्रतिक्रिया आई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'लुका छुपी ने पहले हफ्ते बेहतरीन प्रदर्शन किया। 7 दिन में फिल्म ने 53.70  करोड़ का बिजनेस कर लिया है हालांकि फिल्म के सामने आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ने वाली हैं।' बता दें कि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में बदला और कैप्टन मार्वल रिलीज हुई है। इस वजह से लुका छुपी की स्क्रीन भी कम हो गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
luka chuppi - फोटो : youtube
लुका छुपी ने कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों प्यार का पंचनामा 2 (6.80 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (6.42 करोड़) और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपनी फिल्म की शानदार सफलता से निर्माता दिनेश विजान बेहद खुश हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट और दर्शकों को शुक्रिया कहा। फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

4 of 5
sonchiriya - फोटो : file photo
लुका छुपी के साथ रिलीज हुई सोनचिड़िया कई सिनेमाघरों से उतर गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक एक हफ्ते में सोनचिड़िया ने महज 5.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर रिलीज तक दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonchiriya - फोटो : file photo
ओपनिंग डे से ही सोनचिड़िया की रफ्तार धीमी रही। फिल्म का बजट निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें