फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लुका छुपी' से कार्तिक आर्यन ने अपनी ही फिल्मों को छोड़ा पीछे, दूसरे दिन 'सोनचिड़िया' का बुरा हाल

Sun, 03 Mar 2019 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media
पिछली फिल्म 100 करोड़ी देने के बाद कार्तिक आर्यन अब एक बार फिर से लुका छुपी के जरिए दर्शकों के सामने हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन

2 of 5
Luka Chuppi - फोटो : social media
ओपनिंग डे पर कार्तिक आर्यन ने धमाकेदार ओपनिंग की। तरण आदर्श के मुताबिक, लुका छुपी ने शुक्रवार को 8.01 करोड़ और शनिवार को 10.08 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने 2 दिन में कुल 18.09 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
luka chuppi - फोटो : youtube
ओपनिंग डे की तुलना करें तो ये कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। साल 2015 में रिलीज हुई प्यार का पंचनामा 2 ने 6.80 करोड़ और 2018 में आई सोनू की टीटू की स्वीटी ने 6.42 करोड़ रुपए जुटाए थे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी लुका छुपी को दिनेश विजान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

4 of 5
sonchiriya - फोटो : social media
लुका छुपी के साथ जो दूसरी फिल्म सोनचिड़िया भी रिलीज हुई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया के रिलीज से लुका छुपी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेट्रो शहरों में लुका छुपी का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। पहले दिन फिल्म केवल 1.20 करोड़ कमाने में कामयाब रही। शनिवार को इसका आंकड़ा 1.50 से 2 करोड़ तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonchiriya - फोटो : social media
सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन्स भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन्स मिले तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। इश्किया, उड़ता पंजाब और डेढ़ इश्किया बना चुके अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया उस बीहड़ की कहानी है पर केंद्रित है जहां मान सिंह के गैंग के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें