फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपनिंग डे पर 'लुका छुपी' ने 3 फिल्मों को दे दी मात, 'सोनचिड़िया' को मिला ठंडा रिस्पॉन्स

Sat, 02 Mar 2019 03:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में लुका छुपी और सोनचिड़िया रिलीज हुईं। पहले बात करते हैं लुका छुपी की। रोमांटिक-कॉमेडी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
luka chuppi - फोटो : social media
लुका छुपी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक लुका छुपी ने शुक्रवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया। इसने राजी (7.53 करोड़), स्त्री (6.83 करोड़) और बधाई हो (7.29 करोड़) को पछाड़ दिया है। फिल्म को वीकेंड में फायदा मिलने की  पूरी उम्मीद है।


 
विज्ञापन

3 of 5
luka chuppi - फोटो : youtube
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी लुका छुपी को दिनेश विजान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अमर उजाला डॉट कॉम ने लुका छुपी को तीन स्टार दिए हैं।

4 of 5
sonchiriya - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी की फिल्म सोनचिड़िया की धीमी शुरुआत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन केवल 1.5 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। एक वजह ये भी है कि फिल्म का प्रमोशन उतना नहीं हुआ जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonchiriya
लुका छुपी जहां हल्की फुल्की कॉमेडी पर आधारित है तो वहीं सोनचिड़िया गंभीर विषय पर बनी है। इश्किया, उड़ता पंजाब और डेढ़ इश्किया बना चुके अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया उस बीहड़ की कहानी है पर केंद्रित है जहां मान सिंह के गैंग के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें