फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Budget Movies: कम लागत से बनी इन फिल्मों ने की बंपर कमाई, सूची के दो नाम कर देंगे हैरान

Mon, 08 Jul 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा समय में भारी भरकम बजट वाली फिल्में बनने लगी हैं। हालांकि, समय-समय पर कुछ ऐसी भी फिल्म में बनती हैं, जिनकी लागत कम होती, लेकिन कंटेंट के दम पर यह फिल्में लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम बजट में बनने के बाद बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में सफल रहीं। 
विज्ञापन

2 of 8
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी 
विद्या बालन की शानदार फिल्मों में कहानी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने में कामयाब रही थी। आठ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.55 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 8
स्त्री पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री 
स्त्री राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों का प्रदर्शन लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। वहीं, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 129.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 8
फिल्म 'बधाई हो' - फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm
बधाई हो 
इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो का नाम भी शामिल है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।  देर से गर्भधारण करने के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को 29 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, टिकट खिड़की पर इसने 137.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

5 of 8
फिल्म राजी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजी
आलिया भट्ट अभिनीत 'राजी भारत-पाक युद्ध के दौरान एक युवा जासूस की दिलचस्प कहानी है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसने 123.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : एक्स
द कश्मीर फाइल्स
इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम द कश्मीर फाइल्स का है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म के कलेक्शन ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की दिग्गज भी चौंक गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 15 करोड़ के बजट से तैयार किया गया था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 252.9 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
विज्ञापन

7 of 8
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी
द केरल स्टोरी में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस फिल्म को 30 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था। वहीं, 242.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के बिजनेस ने दिग्गजों को भी दंग कर दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
फिल्म मुंजा 2024 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई। 30 करोड़ रुपये के बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 98 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा रहेगा।
Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें