सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा से जुड़ी यह खबर पढ़कर शायद उनकी पत्नी अर्पिता को थोड़ी जलन हो सकती है। बता दें, आयुष देर रात एक हीरोइन के साथ घूमते हुए स्पॉट किए गए। घबराने की जरूरत नहीं यह लड़की कोई और नहीं बल्कि वरीना हुसैन हैं।
विज्ञापन
2 of 4
warina hussain
सलमान खान के सभी फैंस यह बात जानते ही होंगे कि उनके जीजा जल्द फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म मे उनके साथ न्यूकमर वरीना हुसैन नजर आएंगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद बुधवार को पहली बार दोनों को एकसाथ देखा गया।
विज्ञापन
3 of 4
warina hussain
बता दें, दोनों स्टार मुंबई के बांद्रा में डांस क्लास लेकर आ रहे थे। खास बात यह है कि आयुष और वरीना ने अभी से फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी शुरुआत उन्होंने सबसे पहले डांस प्रैक्टिस से की। कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने एक ट्वीट में खुलासा किया था कि उन्हें आयुष शर्मा के फिल्म की हीरोइन मिल गई है। जिसका नाम वरीना है।
वरीना टीवी पर मशहूर हुए कैडबरी सिल्क चॉकलेट के एड में नजर आईं थीं। सलमान ने इस एड में वरीना को देखकर ही उन्हें अपने जीजा आयुष के अपोजिट कास्ट किया है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। इस फिल्म को अभिराज मिनावाला डायरेक्ट करेंगे। जबकि फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी।