फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स वर्कर की जिंदगी देख ये एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान, बताया- 'बेड के नीचे रहते हैं पति-बच्चे और...'

Sat, 15 Sep 2018 11:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mrunal thakur
देह व्यापार और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बनी 'लव सोनिया' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल्स में अवॉर्ड जीत चुकी है। फिल्म 'लव सोनिया' को तबरेज नूरानी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें ऋचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो 7-8 साल की रिसर्च के बाद बनी है। फिल्म साइन करने के बाद कलाकारों ने सेक्स वर्कर के बीच जाकर उन्हें करीब से जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 5
love sonia
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है। फिल्म शूट करने से पहले मृणाल कोलकाता के सोनागाछी रेडलाइट एरिया में गई थीं और उनकी जिंदगी को करीब से देखा। सेक्स वर्कर की हालत देखकर एक बार तो मृणाल ठाकुर भी सहम गई कि जिंदगी गुजारने के लिए उन्हें कैसी बदतर स्थितियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
mrunal thakur
एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि 'सोनागाछी में मैं एक सेक्स वर्कर से मिली थीं। जो छह फुट चौड़े और दस फुट लंबे कमरे में रहती थी। इतने छोटे कमरे में एक फोल्डिंग बेड पडा था। मैंने उससे पूछा कि कैसे इस कमरे में रहती हो तो उसने बताया कि जब ग्राहक आते हैं तो इसी बेड के नीचे मेरे बेटे और पति रहते हैं। हर रोज मेरे पास 30-40 लोग आते हैं। मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है, क्या करूं यही मेरा काम है।' 

4 of 5
mrunal thakur
मृणाल ठाकुर ने आगे बताया कि 'ऐसी फिल्म से करियर की शुरुआत काफी अहम है। फिल्म में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनके काम की मैं हमेशा प्रशंसक रही हूं।' बता दें कि फिल्म में मृणाल ठाकुर ने सोनिया का मुख्य किरादर निभाया है जिसे कुछ लोग बहलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
love sonia
मृणाल इससे पहले टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आई थीं। उन्होंने इस शो में बुलबुल अरोड़ा का किरदार निभाया था। सीरियल की लोकप्रियता के बाद उनके पास फिल्म का ऑफर आया। गौरतलब है कि 'लव सोनिया' को इस साल मेलबर्न में भारतीय फिल्मोत्सव में बेस्ट इंडी फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें