फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव आज कल' के गाने 'शायद' का टीजर आया सामने, मोबाइल पर चैटिंग करते नजर आए 'सार्तिक'

Wed, 22 Jan 2020 04:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
फिल्म 'लव आज कल' सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सारा और कार्तिक की रोमांटिक केमिस्ट्री युवाओं को खूब भा रही है।  फिल्म में दो जमाने (1990 और 2020)  के पहले प्यार की कहानी को पेश किया गया है, जिसे लेकर दर्शक आकर्षित हो रहे हैं। बीते दिनों पहला ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शक फिल्म के गाने 'शायद' को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने इस गाने का टीजर साझा किया है। इस टीजर में जोइ (सारा) और वीर (कार्तिक) एक दूसरे से चैटिंग करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
सामने आए टीजर में वीर, जोइ को मैसेज करता है, 'मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रहा हूं।' जिसके जवाब में जोइ कहती है, 'मैं भी'। जिसके बाद वीर, जोइ को 'शायद' गाना भेजता है और कहता है, 'मुझे लगता है कि यह हमारा गाना है।' जिसके जवाब में जोइ कहती है, 'शायद' और फिर वीर कहता है, 'हां शायद।' गाने के इस टीजर को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि यह गाना आज सामने आएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि 'लव आज कल' का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। फिल्म में दो समयकाल के मोहब्बत को दिखाया जाएगा। 1990 और 2020 की दोनों ही लव स्टोरी में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 1990 की कहानी में कार्तिक का नाम रघु है तो वहीं आधुनिक कहानी में उनका नाम वीर है।
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक के अनुसार दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जिसके लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। वहीं इम्तियाज अली भी कार्तिक के काम से खुश हो कर यह कह चुके हैं कि वह कार्तिक के काम से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्हें एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि रघु और वीर का किरदार दो अलग-अलग अभिनेताओं द्वारा निभाया जा रहा है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें