फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज से पहले सारा-कार्तिक हुए रोमांटिक, वीडियो में देखें सारा के नखरे

Thu, 13 Feb 2020 08:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अक्सर दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। अपने दर्शकों को खुश करने के लिए सारा और कार्तिक जल्द ही एक साथ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। सारा और कार्तिक की आगामी फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन्स डे के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के चलते दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन दिनों सारा और कार्तिक के कई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सारा और कार्तिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है यह एक रोमांटिक वीडियो है। याद दिला दें, बीते दिनों सारा और कार्तिक की ब्रेकअप की खबरें खूब चर्चाओं में थीं। ऐसे में यह वीडियो उनके फैंस को और ज्यादा लुभा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि, वीडियो में सारा और कार्तिक बात करते नजर आ रहे हैं। तभी सारा बड़े ही क्यूट अंदाज में कार्तिक का हाथ पकड़कर अपनी कमर पर रखती नजर आ रही हैं। ये वीडियो कार्तिक आर्यन के एक फैन पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि सारा और कार्तिक का ये रोमांटिक वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। बीते दिनों सारा और कार्तिक का मुंबई की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था। यह भी 'सार्तिक' के फैंस को बेहद पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात सारा और कार्तिक के वर्कफ्रंट की करें तो 'लव आज कल' के बाद कार्तिक  'भूलभुलैया 2' और टी सीरीज की अगली एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें