फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Looop Lapeta: रिलीज हुआ तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की 'लूप लपेटा' का ट्रेलर, इस दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Thu, 13 Jan 2022 11:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लूप लपेटा - फोटो : सोशल मीडिया
हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट की सफलता के बाद, अभिनेत्री तापसी पन्नू साल 2022 की पहली रिलीज के लिए तैयार हैं। ताहिर राज भसीन और तापसी पन्नू की इस फिल्म का शीर्षक 'लूप लपेटा' है। आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित, यह फिल्म जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की आधिकारिक बॉलीवुड रीमेक है। हाल ही में तापसी द्वारा अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के बाद लूप लपेटा ने सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि लूप लपेटा इस साल 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
Loop Lapeta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं मेकर्स ने आज यानी 13 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "50 लाख, 50 मिनट। क्या वक्त से दौड़ जीत पाएंगे? या हारेंगे सब कुछ? #लूपलपेटा, एक सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, स्टारिंग तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन। #आकाशभाटिया द्वारा निर्देशित, 4 फरवरी को आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर।"
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म लूप लपेटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ताहिर के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 13 जनवरी यानी आज रिलीज होगा। उन्होंने लिखा, 'हैंड्स अप! फ्रीज! अब नाचो! क्यों? क्योंकि हमारा ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है! #लूपलापेटा, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अभिनीत ताहिर राज भसीन, आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित, 4 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
विज्ञापन

4 of 4
लूप लपेटा की टीम - फोटो : instagram/tahirrajbhasin
इस बीच, तापसी ने हाल ही में लूप लपेटा के बारे में खुलकर बात की और इसे एक विचित्र कॉमेडी बताया। उन्होंने कहा, "लूप लपेटा भारतीय सिनेमा में अब तक पढ़ी या देखी गई सबसे विचित्र कॉमेडी में से एक है। यह खुशी की बात है कि 'लूप लपेटा' नेटफ्लिक्स पर आ रहा है क्योंकि मैं चाहती हूं कि दर्शक (ओटीटी) इसे देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें